Budget Phone Hub

Budget Phone Hub

Samsung Galaxy F16 5G हुआ लॉन्च! सिर्फ ₹10,999* में पाएं 50MP ट्रिपल कैमरा!

सैमसंग की F सीरीज को कम कीमत में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए जाना जाता है। इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन, Samsung Galaxy F16 5G, भारत में लॉन्च हो चुका है और इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। इस फोन को आप Flipkart पर ₹1,500 के बैंक ऑफर के साथ केवल ₹10,999 में खरीद सकते हैं। इतनी कम कीमत में भी इस फोन में बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं, जैसे शानदार डिस्प्ले, प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस, बेहतरीन ट्रिपल कैमरा सेटअप, लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

 

Samsung Galaxy F16 5G Smartphone

 

Samsung Galaxy F16 5G Specs

 

डिस्प्ले (Display)

Samsung Galaxy F16 5G में 6.7 इंच की बड़ी Super AMOLED वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है, जो FHD+ (1080 x 2340px) रेजोल्यूशन और 800 निट्स (HBM) ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा, स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 90Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। कुल मिलाकर, फोन की कीमत के हिसाब से डिस्प्ले बहुत अच्छी है, लेकिन अगर पंच होल डिस्प्ले मिलती तो और बेहतर होता।

 

कैमरा (Camera)

कैमरे की बात करें तो इस फोन में शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP (AF) का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से 1080p@30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कुल मिलाकर, फोन की कीमत के हिसाब से कैमरा सेटअप काफी अच्छा है।

 

परफॉर्मेंस (Performance)

Samsung Galaxy F16 5G में MediaTek Dimensity 6300 (6 nm) प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर ₹12,000 से कम कीमत में अच्छा है, हालांकि इस कीमत से ऊपर के रेंज में कई अच्छे प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। Samsung Galaxy F16 5G का AnTuTu स्कोर 4 लाख से अधिक है। इस फोन में आप BGMI और Free Fire जैसे गेम 40fps पर खेल सकते हैं। कुल मिलाकर, यह फोन मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा है।

 

रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह फोन One UI 7 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्राइस रेंज में आपको 6 Android अपडेट मिलेंगे।

 

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5000 mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर एक से डेढ़ दिन तक चलती है। साथ ही, 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध है। हालांकि, बॉक्स के अंदर चार्जर नहीं मिलता। IP54 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और पानी की बूंदों से थोड़ा बहुत सुरक्षित है। इसके अलावा, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC और Gyro जैसे सभी जरूरी सेंसर भी दिए गए हैं।

 

Also Read – iQOO ने लॉन्च किया गेमिंग का बेताज बादशाह! कीमत भी कर देगी हैरान!

 

Samsung Galaxy F16 5G Price

  • 4GB RAM + 128GB = ₹12,499
  • 6GB RAM + 128GB = ₹13,999
  • 8GB RAM + 128GB = ₹15,499

 

Samsung Galaxy F16 5G Specifications

  • Display : 6.7inch, FHD+ AMOLED, 90Hz
  • Processor : Dimensity 6300 (6 nm)
  • OS : Android 15
  • Rear Camera : 50MP + 5MP + 2MP
  • Selfie Camera : 13MP
  • RAM : 4GB / 6GB / 8GB
  • ROM : 128GB
  • Battery : 5000mAh
  • Charging : 25W
  • Price : ₹10,999 – ₹15,499

 

Upcoming SmartphoneVivo V50 Lite 5G, Motorola Edge 60 FusionRealme P3 UltraOPPO F29 ProVivo V50e 5GOPPO F29 5GiQOO Z10x 5G

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now