क्या आप ₹20,000 से कम कीमत में एक बेहतरीन परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा सेटअप वाला ऑलराउंडर 5G फोन ढूंढ रहे हैं? तो आपके लिए OnePlus का OnePlus Nord CE4 एक शानदार विकल्प हो सकता है। भारत में यह फोन ₹24,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट कूपन के साथ सिर्फ ₹19,999 में उपलब्ध है। ध्यान रहे, यह सेल 13 जनवरी से 19 जनवरी तक चल रही है।
OnePlus Nord CE4 Price
वेरिएंट | लॉन्च प्राइस | Offer प्राइस |
---|---|---|
8GB+128GB | ₹24,999 | ₹19,999 |
8GB+256GB | ₹26,999 | ₹21,999 |
OnePlus Nord CE4 के फीचर्स
डिस्प्ले (Display)
OnePlus Nord CE4 में 6.7 इंच की फ्लैट Fluid AMOLED पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जो Full HD+ (1080 x 2412 पिक्सल) रेजोल्यूशन और बेहद पतले बेजल्स के साथ आती है। इसके साथ ही स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट भी प्रदान किया गया है। बेहतरीन मल्टीमीडिया अनुभव के लिए इसमें 1B कलर्स, HDR10+ सपोर्ट, 900nits (HBM) ब्राइटनेस और 1100nits पीक ब्राइटनेस भी दी गई है। कुल मिलाकर, इस फोन की डिस्प्ले काफी बेहतरीन है।
परफॉर्मेंस (Performance)
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस फोन में Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग जैसे सभी कार्यों करने में सक्षम है। यह प्रोसेसर फोन की कीमत के हिसाब से काफी बेहतरीन है। OnePlus Nord CE4 का AnTuTu स्कोर 8 लाख से ज्यादा है, जो ₹19,999 की कीमत में शानदार है। इस फोन में आप BGMI और Free Fire जैसे गेम 60fps पर सकते हैं। कुल मिलाकर, इस फोन की कीमत को देखते हुए, इसका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Color OS 14 पर चलता है, जो Android 14 पर आधारित है। इसके अलावा, इस फोन को 2 Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कैमरा (Camera)
OnePlus Nord CE4 में 50 MP (Sony LYT 600) का प्राइमरी कैमरा और 8 MP (Sony IMX355) का अल्ट्रा वाइड कैमरा वाला बेहतरीन ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा, प्राइमरी कैमरे में PDAF और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। सेल्फी के लिए इसमें 16 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मेन कैमरे से आप 4K@30fps और 1080p@120fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। अगर प्राइस की बात करें, तो फोटो और वीडियो क्वालिटी इस कीमत में काफी बेहतर है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज होने पर एक से डेढ़ दिन तक आराम से चलती है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन में 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो सिर्फ 29 मिनट में फोन को 100% चार्ज कर देता है। IP54 रेटिंग के साथ यह फोन हल्की धूल और पानी की बूँदों से भी सुरक्षित है। इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Gyro जैसे सभी जरूरी सेंसर दिए गए हैं।
Also Read – Realme GT 6 पर बंपर ऑफर! जानें नई कीमत, डिस्काउंट और डील्स की पूरी जानकारी!
OnePlus Nord CE4 Full Specifications
- Display : 6.7″, FHD+ AMOLED, 120Hz
- Processor : Snapdragon 7 Gen 3
- OS : Android 14
- Rear Camera : 50MP + 8MP
- Selfie : 16MP
- RAM : 8GB
- ROM : 128GB / 256GB
- Battery : 5500mAh
- Charging : 100W
- Price : ₹19,999 – ₹24,999
Upcoming Smartphone – Vivo X200 Ultra, Samsung Galaxy A56, Samsung Galaxy F16, Realme 14 Pro, Realme 14 Pro Plus, Realme GT 7T